पूर्णिया, फरवरी 5 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम प्रकाश झा गुरुवार को पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच बड़ी लाइन रेलखंड का विशेष सैलून से निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मार्ग में पड़ने वाले कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों का भी जायजा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीआरएम पूर्णिया कोर्ट, केनगर, सरसी, बनमनखी जंक्शन, जानकीनगर, मुरलीगंज, बुधमा, दौरम मधेपुरा, मिठाई, बैजनाथपुर और सहरसा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के क्रम में यात्री सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, स्टेशन परिसर की स्थिति तथा रेल परिचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। डीआरएम प्रकाश झा ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन बनमनखी जंक्शन और दौरम मधेपुरा स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया जाएगा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.