पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया शहरी क्षेत्र में बहुचर्चित 'हर घर नल-जल' योजना की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लाख दावों के बावजूद आज भी शहर के दर्जनों मोहल्लों में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वार्ड संख्या 22 भठ्ठा बाजार के निवासी नवीन कुमार सिंह बताते हैं कि मोहल्ले में पाइपलाइन तो बिछाई गई थी, लेकिन कुछ दिनों तक गंदा पानी आने के बाद सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। उनका कहना है कि घर के सामने लगाया गया नल भी चोरी हो गया और अब तक उसकी कोई मरम्मत नहीं की गई है। इसी तरह वार्ड संख्या 21 के निवासी अरुण कुमार वर्मा कहते हैं कि शहरी क्षेत्र में नल-जल योजना का खुलेआम दुरुपयोग हुआ है। आम नागरिकों को सुविधा देने के बजाय योजना महज़ कागज़ी बनकर रह गई है। उनका आरोप है कि संवेदक और अभियंता की मिलीभग...