कटिहार, सितम्बर 27 -- कटिहार, निप्र। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सह महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा को पूर्णिया व अररिया जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र की सह प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीना झा को मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह, सीमा झा, बुलबुल सिंह आदि ने बधाई दी है। नवमनोनीत प्रभारी व सह प्रभारी ने मनोनयन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य धर्मशीला गुप्ता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...