पूर्णिया, जनवरी 12 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा परीक्षा कैलेंडर में यूजी, पीजी व वोकेशनल कोर्सेज के सभी सत्रों की कुल 32 परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है।परीक्षा कैलेंडर में परीक्षा की तिथि के साथ परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि का भी निर्धारण किया गया है। इधर सेशन विलंब होने की आशंका से पीजी थर्ड सेमेस्टर 2025 का परीक्षा फार्म जल्द भरवाने की मांग मुखर हो रही है। पीजी थर्ड सेमेस्टर के करीब 2200 छात्र छात्राएं परीक्षा फार्म भरवाने की तिथि घोषित होने के इंतजार में हैं। दिसंबर में ही होने वाली पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा...