पूर्णिया, जनवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय नए सत्र का एकेडमिक कैलेंडर जल्द जारी करेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर शीघ्र ही कमेटी बनाई जायेगी। इसके बाद कमेटी नये सत्र का एकेडमिक कैलेंडर तैयार करने की कवायद शुरू करेगी। परीक्षा कैलेंडर जारी करने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय नये सत्र के एकेडमिक कैलेंडर तैयार करने में जुट गया है। वहीं 17 जनवरी को होने वाली विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक में अतिथि शिक्षकों के चयनसूची अनुमोदित की जायेगी। सिंडिकेट में अनुमोदन के पश्चात ही अतिथि शिक्षकों की सूची विश्वविद्यालय के द्वारा जारी की जायेगी। चयन सूची जारी होने के बाद चयनित अतिथि शिक्षकों को अंगीभूत कॉलेजों में विश्वविद्यालय के द्वारा पदस्थापित किया जायेगा। -एकेडमिक कैलैंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.