पूर्णिया, फरवरी 16 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय अनुकंपा के आधार पर लंबित बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। वहीं अनुकंपा के आधार पर पूर्व में बहाल पाल्यों का वेतन शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय ने सरकार को पत्र भेजा है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अनुकंपा के आधार पर पूर्व में बहाल किए गए लगभग 20 पाल्यों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। वहीं अनुकंपा के आधार पर नई नियुक्ति के लिए अनुकंपा समिति की बैठक के आयोजन की मांग मुखर हो रही है। अनुकंपा के आधार पर बहाली के लिए पाल्य विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लेकर अनुकंपा समिति की बैठक करवाने की मांग लेकर अनुकंपा पाल्य कुलपति से मुलाकात करेंगे और अपनी समस्याओं की ओर कुलपति का ध्यान आकृष्ट करायेंगे। ....कुलपति और कुलसचिव से मुला...