पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. अखिलेश कुमार को नियुक्त किया गया है। इस संदर्भ में प्रिंसिपल सेक्रेटरी राज्यपाल सह कुलाधिपति रॉबर्ट एल चांग्थू ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डॉ. अखिलेश कुमार पूर्णिया विश्वविद्यालय के नौवें कुलसचिव के रुप में पूर्णिया विश्वविद्यालय में योगदान देंगें। पूर्णिया विश्वविद्यालय के आठवें रजिस्ट्रार डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता के द्वारा व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया है। राजभवन के द्वारा डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता का त्यागपत्र स्वीकार करने के उपरांत नये रजिस्ट्रार की नियुक्ति पूर्णिया विश्वविद्यालय में की गई है। डॉ. अखिलेश कुमार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में हिन्द...