पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में कॉपी खरीद के मामले में लगभग तीन करोड़ की राशि के गबन की शिकायत की जांच उच्च शिक्षा विभाग करेगा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक ने उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पत्र में पूर्व कुलपति के कार्यकाल के दौरान हुई कॉपी खरीद की जांच का आदेश निगरानी विभाग ने जारी किया है। निगरानी के पत्र जारी किये जाने के बाद करोड़ों रुपयों की राशि से एकमुश्त कॉपी की खरीददारी के मामले में पूर्णिया विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाये जा रहे हैं। हालांकि पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके पांडेय का कहना है कि उनके कार्यकाल में एकमुश्त कॉपियों की खरीददारी नहीं की गई है। नियम के तहत कई बार खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.