मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला युवा जदयू के अध्यक्ष राजू मंडल का खगड़िया में सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम ने शोक व्यक्त किया। कहा कि पार्टी ने संगठन के प्रति निष्ठावान, कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता खो दिया। प्रदेश युवा जदयू के उपाध्यक्ष मोहन पांडेय ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताई। शोक व्यक्त करने वालों में अरुण कुशवाहा, रामेश्वर सहनी, उत्तम पांडेय, शिशिर कुमार नीरज, सुरेश प्रसाद सिंह, पिंकी शाही, सोनी तिवारी, रामकलेवर प्रसाद यादव, रमेश कुमार ओझा, हर्षवर्धन ठाकुर, सुनील पाण्डेय, धनंजय शर्मा, अभिषेक सिंह, विक्रांत विक्की, गौरव कुमार नन्हें, पप्पू सिंह, सुमनकांत झा, राजकुमार पटेल, बिट्टू पटेल, देवानंद प्रसाद, राजीव केजरीवाल सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...