पूर्णिया, जनवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में मंगलवार सुबह सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, पौ फटने के साथ धूप निकल गयी। दोपहर होते ही धूप की गर्मी से लोगों की बांछें खिल उठी। सर्दी से पिछले दो सप्ताह से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। लोग घरों से बाहर निकल आये। कोई दरवाजा पर कोई छत पर तो कुछ बच्चे मैदान पहुंच गये। मंगलवार को सुबह घना कुहासा छाया रहा लेकिन सुबह होने केसाथ धूप खिलने से कुहासा छंट गया। मंगलवार को सरकारी एवं निजी स्कूल भी खुलने से बच्चों ने स्कूल जाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाजाही से स्कूलों के साथ आसपास की चहल-पहल बढ़ गई। हलांकि आज पहले दिन बच्चों की मौजूदगी कुछ कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.