पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थकों ने उनकी कथित गलत तरीके से गिरफ्तारी के खिलाफ तथा सकुशल रिहाई की मांग को लेकर पूर्णिया के अर्जुन भवन में एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पप्पू यादव एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बबलू भगत, इस्राइल आजाद, अफरोज आलम मुखिया और संजय सिंह ने कहा कि पप्पू यादव की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं हाई शुगर, फैटी लीवर, रीढ़ की हड्डी में दर्द, पैर की परेशानी आदि को नजरअंदाज कर उनके साथ एक दुर्दांत अपराधी जैसा व्यवहार किया गया जो लोकतंत्र और कानून दोनों के खिलाफ है। वक्ताओं न...