पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर सर्दी का असर दिखाया। घने कुहासे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और यह राज्य में सबसे कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह पूर्णिया में दृश्यता महज करीब 450 मीटर रिकॉर्ड की गई, जो बिहार के अन्य जिलों की तुलना में सबसे कम रही। घने कुहासे की वजह से सुबह के समय सड़क पर वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ा। खासकर एनएच और शहर के बाहरी इलाकों में चलने वाले भारी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि जैसे-जैसे सुबह बढ़ी, कुहासा धीरे-धीरे छंटता चला गया। करीब 9 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और दिन भर तेज धूप खिली रही। धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन पछिया हवा चलने के कारण हल्की ठंडक का एहसास बना रहा। सुबह और शाम के समय ठंडी हवा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.