पूर्णिया, जुलाई 4 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला में विधानसभावार गणना प्रपत्र जमा करने एवं अपलोड करने के लिए काउंटर बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा प्रेक्षागृह पूर्णिया में विधानसभावार गणना प्रपत्र के जमा करने एवं अपलोड करने हेतु संचालित काउंटर का निरीक्षण किया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को अचूक रूप से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ उस मतदान केंद्र से संबंधित आंगनबाड़ी कर्मियों, जन वितरण प्रणाली दुकानदारों, विद्यालयों के शिक्षकों एवं जीविका दीदियों से भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग लेने एवं प्रशिक्षण देने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.