नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- बिहार के पूर्णिया में वंदे भारत एक्सप्रेस से 4 युवकों की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। सांसद पप्पू यादव ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आईजी को फोन लगाकर पूरी छानबीन और त्वरित कार्रवाई की बात कही है। पप्पू यादव ने आईजी को बताया कि ठेकेदार ने पहले ही धमकी दी थी। वंदे भारत से कटते तो उनके शव के चीथड़े उड़ गए होते। सभी शवों को एक साथ रखा गया था। इस मामले की गहन जाचं होना चाहिए। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव स्वयं पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और प्रत्येक मृतक परिवार को 20-20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही केंद्र सरकार से आग्रह किया कि प्रत्येक परिवार को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। पप्पू यादव ने कहा कि यह घटना केवल एक दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.