पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता । राज्य सरकार ने वर्ष 2016 में शुरू की गई बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना उच्च शिक्षा की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना के अंतर्गत कुल 29,229 छात्रों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में पूर्णिया जिले से 9,643 छात्रों ने आवेदन किया, जिसमें से 977 आवेदन रद्द कर दिए गए, जबकि 8,422 पात्र छात्रों के आवेदन स्वीकृत किया गया है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ थे। इस योजना के तहत छात्रों को चार लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को संवार सकते हैं। बता दें कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.