पूर्णिया, नवम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार की सुबह से ही ठंडी हवा चलने लगी, जिससे लोगों ने हल्की सर्दी का अनुभव किया। सुबह से चली ठंडी हवा ने दिनभर ठंडक का एहसास बनाए रखा। इस तरह के मौसम से गेहूं और आलू की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि इस तरह की ठंड नवंबर महीने में नहीं बल्कि दिसंबर महीने में होती थी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा और यहीं आकर थम गया। सुबह की आद्रता 75 प्रतिशत जबकि शाम की 78 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार औसतन 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे मौसम में ठंडापन बरकरार रहा। मौसम के अचानक बदलाव से आम लोगों में मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.