कटिहार, सितम्बर 12 -- हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष आवास में गुरुवार को 15 सितंबर को पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें नवनिर्मित एयरपोर्ट सहित कई रेलमार्गों का प्रधानमंत्री के द्वारा अवलोकन किया जाएगा। जिसको लेकर हसनगंज मंडल से भारी संख्या में विशाल जनसभा में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.