पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया के साथ कोसी-सीमांचल क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में बिहार के कोसी-सीमांचल विशेष रूप से पूर्णिया जिले से जुड़े बुनियादी और रणनीतिक विकास मुद्दों का उल्लेख न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने पूर्णिया में पटना उच्च न्यायालय की दूसरी पीठ (सेकेंड बेंच) की स्थापना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कोसी-सीमांचल के लाखों लोगों को न्यायिक सुविधाओं के लिए पटना की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन अभिभाषण में इस दिशा में आवश्यक संवैधानिक, कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने इसे क्ष...