पूर्णिया, जनवरी 1 -- ऋ पूर्णिया, भूषण। नए साल में जिले की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में विद्युत विभाग ने बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के लिए दो अलग-अलग सेंट्रल पावर ग्रिड बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। पहला सेंट्रल पावर ग्रिड भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में जबकि दूसरा कसबा क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन दोनों ग्रिड के निर्माण से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ हो जाएगी। आने वाले समय में कम से कम 50 वर्षों तक पूर्णिया को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए ग्रिड बनने से न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। कार्यपालक अभियंता वीपी बागीश ने आपके अपने अखबार हिन...