पूर्णिया, अगस्त 11 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में रविवार को क्षेत्र सहायक पद के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा सात परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन की देखरेख में हुई इस परीक्षा में कुल 2960 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षा के लिए सुबह से ही केन्द्रों पर प्रशासनिक चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले जांच की गई और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार निर्धारित संख्या के मुकाबले केवल 1569 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। शेष 1391 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.