पूर्णिया, जनवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुबह की आद्रता 91 प्रतिशत और शाम की आद्रता 75 प्रतिशत रही, जिससे ठंड के साथ-साथ गलन का असर भी दिनभर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिनभर करीब 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलती रही। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, पछिया हवा की तीव्रता बढ़ती गई। जिससे ठंड और ज्यादा चुभने लगी। शाम होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग अलाव के सहारे ठंड ...