पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। रानीपतरा सर्वोदय आश्रम परिषर में शनिवार को रजनी देवी, इन्दिरा देवी और रूपा कुमारी की अध्यक्ष में मंडल में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) पूर्णिया का जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के नाम पर यह सरकार झूठ बोलकर वोट तो जरूर लिया लेकिन गरीबों के घर पर बुलडोजर चला रही है। नितीश कुमार की सरकार का भूमिहीनों को बास के लिए पांच डिसीमल जमीन देने का वादा खत्म हो गया। दस हजार रुपये महिलाओं के लिए बहुत बड़ा धोखा है, क्योंकि बिहार की लाखों महिलाऐं माईक्रोफाईनेन्स कम्पनी के कर्ज तले दबी हुई है। महगाई आसमान पर है। 80 रुपया किलो सब्जी आज तक कभी नहीं था। सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि बुलडोजर पर रोक लगाई जाय। सा...