भागलपुर, दिसम्बर 13 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 13 दिसंबर को पूर्णिया से कटिहार 132 केवी लाइन मेंटेनेंस हेतु 33 केवी लाइन बियाडा फीडर से विद्युत की आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य से बिजली बाधित होने पर हरदा, गोवासी, मरँगा, माफा,सत्संग बिहार,गुडमिल्की, हरदा बाजार, मिल्की, फरयानी, ठाढा, कवैया, शोभागंज, पीरगंज, विक्रमपट्टी, गंगेली, चपय, भवानीपुर इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...