पूर्णिया, नवम्बर 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना एवं शिक्षा ऋण योजना के तहत बकाया राशि की वसूली को लेकर 24 से 29 नवंबर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में विशेष वसूली शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रहा है। हालांकि आश्चर्य की बात यह है कि शिविर शुरू होने के तीन दिन बाद भी अब तक एक भी ऋणी लाभुक न तो शिविर में उपस्थित हुए हैं और न ही बकाया राशि जमा की गई है। यह स्थिति विभाग के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में कुल 369 लाभुकों को ऋण स्वीकृत किया गया था, जबकि इससे पूर्व के वर्षों में लगभग 1000 ऋण लाभुकों को भी राशि उपलब्ध कराई गई थी। इन सभी के बीच कुल 30 करोड़ रुपये से अधिक की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.