पूर्णिया, जनवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददता। पूर्णिया प्रमंडल के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने प्रमंडल के चारों जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के लिए कुल 7,785 टैब आवंटित किये गए है। अब विद्यालयों में टैव के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज किया जाना है। इसके लिए विभागीय फरमान जारी किया है। विभागीय निर्देश के अनुसार यह व्यवस्था 1 फरवरी से सभी विद्यालयों में लागू की जानी है। राज्य मुख्यालय स्तर से प्रमंडल के जिलों को टैब आवंटित कर दिए गए हैं। इसमें पूर्णिया जिले को 2,270, कटिहार को 1,957, अररिया को 2,056 और किशनगंज को 1,502 टैब दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि टैब आधारित हाजिरी प्रणाली से विद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी, शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.