पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2026 के नीलामी में पूर्णिया सांसद के सुपुत्र और होनहार क्रिकेटर सार्थक रंजन के चयन पर जिला खेल संघ ने प्रशंसा व्यक्त की है। जिला खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, सचिव अजीत सिंह, उपाध्यक्ष अचिंतो कुमार बॉस, कोषाध्यक्ष एम रहमान सदस्य, अमर भारती, रीना बाखला, आदेश सिंह ने कहा कि यह पूर्णिया के लिए एक गौरव का विषय है। पहली बार पूर्णिया प्रमंडल का कोई खिलाड़ी आईपीएल खेलेगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सार्थक रंजन के आक्रामक बल्लेबाजी को पसंद किया। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र है। पूरा पूर्णिया प्रमंडल आईपीएल मैच में उसे खेलते हुए देखना चाहता है। युवा खिलाड़ियों के लिए वह प्रेरणा का स्रोत बन गया। पूर्णिया आगमन पर जिला खेल संघ के द्वारा उसका स्वागत किया जाएगा। पूर्णिया ...