पूर्णिया, नवम्बर 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चिकित्सा पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा मंगलवार को रानीपतरा एपीएचसी पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित प्रसव कक्ष निरीक्षण किया गया। प्रसव कक्ष में उपलब्ध दवाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोई भी दवा एक्सपायर नहीं पाया गया। इस माह अभी तक 36 प्रसव सफलतापूर्वक हो चुके हैं और बीते माह 55 प्रसव हुआ था। एपीएचसी में कुल 169 प्रकार की दवा उपलब्ध पाई गईं। जबकि 193 प्रकार की दवा उपलब्ध होनी चाहिए। मंगलवार को जिला अस्पताल से पीएचसी पूर्णिया पूर्व में दवा की आपूर्ति कि गई है। शीघ्र ही एपीएचसी में दवा कि आपूर्ति पूर्ण हो जाएगी। मंगलवार को यहां ओपीडी में कुल 85 रोगियों का इलाज किया गया है। निरीक्षण के दौरान सभी एएनएम उपस्थित पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, जिला सामुदायिक उत्...