पूर्णिया, दिसम्बर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार अपने-अपने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सुगंधा शर्मा के द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 19, 21, 23 एवं 115 का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन परिसर की साफ-सफाई, केन्द्र पर दी जानेवाली मूलभूत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत दी जाने वाले राशि के लाभ का जांच किया गया। महिला पर्यवेक्षिका द्वारा किए गए निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में अपेक्षित सुधार किये जाने, बच्चों एवं गर्भवती/धात्री माता को उनके स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.