पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया के पुलिस लाइन में 12 साल बाद नया बैरक का निर्माण होगा। अभी 300 की क्षमता वाले बैरक में 700 का आना-जाना होता है। शनिवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने पूर्णिया पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 300 सिपाहियों के आवासन हेतु वर्ष 2013 में बैरक का निर्माण किया गया था। अब यहां नये बैरक के निर्माण की जरूरत है। इसके लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पुराने बैरक के जीर्णोद्धार एवं नये बैरक के निर्माण के अलावा पुलिस अधिकारी, सार्जेंट मेजर, लोअर और अपर सबओर्डीनेट, परिवार के साथ रहने वाली महिला कर्मी के लिए 32-32 का क्वार्टर भी बनाया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैरक के जीर्णोद्धार को लेकर कार्यपालक अभियंता बिहार ...