पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में पूर्णिया पुलिस की कुर्की जब्ती की तैयारी के बीच मुजफ्फरपुर से दो नामजद की गिरफ्तारी की गयी है। बैरिया बस स्टैंड से स्टेशन जाते हुए पुलिस ने ब्रह्मपुरा में आदित्य कुमार व स्नेहिल कुमार को पकड़ा है। आदित्य कुमार व स्नेहिल कुमार दोनों पूर्णिया के रहने वाले हैं। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोचा है। पूर्णिया पुलिस दोनों को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पूर्णिया में 27 जनवरी को नेवालाल चौक के लालगंज जाने वाली रोड पर बने पार्क के समीप सूरज बिहारी की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक व्यवसायी के छोटे भाई के फर्द बयान पर मरंगा थाना में स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर तथा उसके भाई समेत सात लोगों को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना क...