पूर्णिया, जून 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले में अभी तक कुल 2118802 लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 700079 लाभुकों का ई केवाईसी समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना शेष है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ विभागीय निर्देश के आलोक में ई केवाईसी की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे। ई केवाईसी की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड बनमनखी, रूपौली, कसबा, भवानीपुर, धमदाहा, के०नगर, अमौर, बैसा एवं श्रीनगर की उपलब्धि संतोषजनक नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि दैनिक रूप से निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.