पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया। हीरो के दोनों प्रतिष्ठान उषा और श्री हीरो में पूर्णिया जिला 256 वां स्थापना दिवस बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित सेल्स और सर्विस के सभी कर्मचरियों ने उपस्थित ग्राहकों के साथ दीप तथा पटाखे जलाकर और मिठाई बाँट कर ख़ुशी का इजहार किया। मौके पर उपस्थित डायरेक्टर सिद्धार्थ प्रताप ने इस उत्सव को मनाते हुए कहा पूर्णिया देश के सबसे पुराने व ऐतिहासिक जिले में से एक है। कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी कि हम लोग इस शहर को और बेहतर बनाने के लिए अपने स्तर से योगदान देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...