पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार को निर्वाचन से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च अवार्ड बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। 25 जनवरी को राष्ट्रपति की उपस्थिति में दिल्ली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवार्ड प्रदान किया जाएगा। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालनार्थ इलेक्शन मैनेजमेंट एंड लॉजिस्टिक्स हेतु बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड्स के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पूर्णिया जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार का चयन किया गया है। उनके द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में कर्त्तव्यनिष्ठा, द...