पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बाल विवाह उन्मूलन के लिए निकाली गई रैली को एसपी स्वीटी सहरावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रयास जैक सोसाइटी के बाल विवाह मुक्ति रथ को एसपी कार्यालय से रवाना करने से पूर्व सभी ने मिलकर बाल विवाह उन्मूलन का संकल्प लिया। रथ अगले 30 दिनों तक समूचे जिले में भ्रमण कर बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानून की जानकारी आमजन तक पहुँचाएगा। एसपी ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है। लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष तय है। इससे कम उम्र में विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय भी है। पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई करेगा और आमजन से सहयोग की अपेक्षा करता है। बताया गया कि यह रथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित 100 दिवसी...