पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार से एमसीए, एमबीए और बीटेक की परीक्षाएं शुरू हो गई है, जो 17 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा में एमबीए सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर के साथ बीटेक फोर्थ ईयर व बीटेक सेकेंड सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। पहले दिन की परीक्षा में बीटेक फोर्थ व बीटेक सेकेंड के साथ एमबीए फोर्थ और एमसीए फर्स्ट सेमेस्टर के कुल 36 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एमबीए सेकेंड, एमसीए वन व फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 38 परीक्षार्थियों में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। -विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण : -पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने पूर्णिय...