मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्णिया के चर्चित मक्का व्यवसायी व ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड के दो आरोपितों को शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में पूर्णिया का स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर और आदित्य ठाकुर शामिल हैं। दोनों बैरिया बस स्टैंड से स्टेशन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बस से बैरिया बस स्टैंड पहुंचे थे। वहां से दिल्ली या अन्य राज्य भागने के लिए ट्रेन पकड़ने जंक्शन जा रहे थे। दोनों का मोबाइल टावर लोकेशन मुजफ्फरपुर में होने ने पता चला। उसके मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस ब्रह्मपुरा चौक के निकट घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.