पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शतरंज के प्रति बढ़ते जुनून और प्रतिभाओं को नया आयाम देने के उद्देश्य से टारगेट जीएम शतरंज क्लब पूर्णिया के सचिव अमृत साजन ने नगर निगम मेयर विभा कुमारी को एक महत्वपूर्ण आवेदन सौंपा है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने शतरंज खेल को शहर के सभी पार्कों और नगर की दीवारों पर स्थान देने की मांग की है, ताकि यह खेल जन-जन तक पहुंचे और समाज में सकारात्मक संदेश जाए। अपने आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि देश के कई अन्य राज्यों में इस तरह का मॉडल पहले से सफलतापूर्वक अपनाया जा चुका है। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर शतरंज को बढ़ावा देने से न केवल बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित किया जा सकता है, बल्कि यह बौद्धिक विकास का भी सशक्त माध्यम बन सकता है। शतरंज ऐसा खेल है जो बच्चों की गणितीय क्षमता, एकाग्रता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.