मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- साहेबगज। गंडक दियारा के हुस्सेपुर पंचायत के खेमकरना चौक के समीप मंगलवार को चिमनी में ईंट पाथने वाले 28 वर्षीय मजदूर ललित कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस चिमनी में पहुंची और पूछताछ की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृत मजदूर पूर्णिया के केहर मरंगा थाना क्षेत्र का निवासी रमेश दास का पुत्र था। इस मामले में मृत मजदूर के मामा छोटू तांती ने थाना में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया ललित पहले से टीबी रोग से ग्रसित था। अधिक ठंड के कारण खांसी बढ़ गई थी। मंगलवार की सुबह चापाकल पर हाथ पैर धोने के क्रम में वह गिर पड़ा। सहयोगी मजदूरों ने कमरे में ले जाकर तेल की मालिश शुरू की, तब तक वह दम तोड़ चुका था। गांव से परिजन मेडिकल पहुंचे तथा मजदूर का शव पूर्णिया ले गए। मृत मजदूर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.