पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। भागलपुर में प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त का वितरण किया जाना है, जिसमें पूर्णिया जिले के कुल 2,03,331 कृषकों के बैंक खाते में 42.06 करोड़ रूपये हस्तांतरित किया जायेगा। अंग में पीएम कार्यक्रम को लेकर किसानों में उमंग है। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्णिया जिले से 4000 किसान जाएंगे। इन लोगों को कृषि विभाग अपने खर्चे पर भागलपुर ले जाएगा। कृषि विभाग ने इन किसानों में वैसे किसानों का चयन किया है जो किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों को एक तरफ जहां किसान सम्मान निधि की राशि के बारे में बताया जाएगा और उसी दिन 4000 किसान समेत लगभग दो लाख किसानों के खाते में राशि भेजी जाएगी। समझा जाता है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.