पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अमौर प्रखंड के सकमा गांव के होनहार छात्र अंकन कुमार झा ने आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर 2025 में ऑल इंडिया रैंक एआईआर 586 हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। अंकन के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर 2025 एक कठिन परीक्षा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में विज्ञान के विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा पूरे देश में लाखों छात्रों द्वारा दी जाती है और इसमें सफलता प्राप्त करना अत्यधिक चुनौतीपूर्ण होता है। आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर 2025 की कठिनाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.