पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।26 जनवरी 2026 दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कलाभवन पूर्णिया का 25 सदस्यीय दल करोलबाग पूसा फार्म के मैदान में 10 जनवरी से देश के अन्य राज्यों से आए कलाकारों के साथ वरिष्ठ रंगकर्मी एवं भिखारी ठाकुर अवार्ड से सम्मानित विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में झिझिया नृत्य की तैयारी में जुटा है। देश के चर्चित गायक शंकर महादेवन के स्वर पर 3000 से अधिक लोक कलाकार एवं शास्त्रीय नृत्य कलाकार को समेकित कर तैयार की जा रही है। जिसमें बिहार से दो दलों का चयन किया गया है। पूर्णिया से विश्वजीत कुमार सिंह कलाभवन पूर्णिया एवं पटना से भारतेंदु चौहान सबेरा कला केंद्र पटना का दल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बिहार की सांस्कृतित प्रदर्शन के लिए सभी कलाकार जोर शोर से लगे हुए हैं। झिझिया बिहार का एक प्रसिद्ध...