पूर्णिया, जनवरी 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कसबा के कुल्लाखास स्थित सहेली जीविका महिला संकुल संघ के कार्यालय में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, न्याय तक पहुँच तथा जेंडर-संवेदनशील प्रणालियों को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूती प्रदान करना रहा। कार्यशाला का उद्घाटन कसबा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्र तथा जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दीदियों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार की किसी भी योजना से सम्बंधित अगर कोई कमी या शिकायत मुझे प्राप्त होती है तो उसे दूर करने में उनका पूरा सहयोग किया जायेगा। दीदियों को आश्वत करते हुए उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.