पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पड़ोसी देश नेपाल के यात्रियों के साथ अररिया व फारबिसगंज के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्णिया एयरपोर्ट से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने दो बसों की सेवा प्रारंभ कर दी है। नेपाल के यात्री जो पूर्णिया एयरपोर्ट से सफर करते है, उनके लिए एयरपोर्ट से घर आवागमन की सुविधा सुलभ हो गई है। साथ ही अररिया और फारबिसगंज के यात्रियों को भी सुविधा होगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी मार्ग पर दो बसों (रजिस्ट्रेशन सं० बीआर-01 पीएच-3569 एवं बीआर01 पीएच-4371) का परिचालन 18 फरवरी से प्रारंभ कर दिया है। बसों के परिचालन से पड़ोसी देश नेपाल के यात्री जो पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई जहाज से अलग-अलग महानगरों के लिए आते जाते हैं, उनके लिए एयरपोर्ट से घर आवागमन की सुविधा सुलभ हो गई है। बिहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.