पूर्णिया, सितम्बर 22 -- सांसद पप्पू यादव पूर्णिया एयरपोर्ट का मुद्दा हाथ से जाने नहीं दे रहे। शनिवार और रविवार के दिन पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद रक्षा मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार जताया और कहा कि इस एयरपोर्ट का संचालन केवल सीमांचल और कोसी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर बिहार के लिए जीवन रेखा साबित होगा। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाने और उसके अनुकूल यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग नरेंद्र मोदी सरकार से की। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया और फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। सांसद ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से भी वार्ता की थी। सांसद यादव ने कहा कि फिलहाल एयरपोर्ट से उड़ानें सीमित दिनों तक उपलब्ध हैं, लेकिन आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.