पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से बुधवार को 1108 यात्रियों का आवागमन हुआ। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि सभी 10 फ्लाइट का समय से परिचालन हो रहा है। बुधवार को पांच फ्लाइट से 570 यात्रियों का पूर्णिया एयरपोर्ट पर आगमन हुआ जबकि पांच फ्लाइट से 538 यात्री दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...