भागलपुर, जनवरी 5 -- पूर्णिया। शीतलहर के बावजूद फ्लाइट के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पूर्णिया हवाई अड्डा से सोमवार को सभी 10 फ्लाइट का परिचालन हुआ। कुल 1020 यात्रियों का आवागमन हुआ। पांच विमानों का आगमन हुआ। इससे 485 यात्री आये। पांच फ्लाइट रवाना हुई इससे कुल 535 यात्री रवाना हुए। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि आज दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता एवं अहमदाबाद के लिए फ्लाइट ससमय रवाना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...