पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से बुधवार को सभी 10 विमानों का आवागमन हुआ। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि आज सभी 10 विमानों का परिचालन हुआ। पांच विमानों का आगमन हुआ जबकि पांच विमानों का प्रस्थान। हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता की फ्लाइट ससमय आयी और गयी। इससे हवाई यात्रियों ने राहत की सांस ली। -पूर्णिया एयरपोर्ट : आंकड़ों पर नजर : -आगमन विमानों की संख्या: 05 -प्रस्थान विमानों की संख्या: 05 - विमानों की कुल आवागमन संख्या: 10 - यात्री आगमन संख्या: 430 - यात्री प्रस्थान संख्या: 528 - यात्रियों की कुल आवागमन संख्या: 958

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...