भागलपुर, जनवरी 30 -- पूर्णिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम पूर्णिया तथा जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 31 जनवरी 2026 को एक मिनी मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से खेल भवन पूर्णिया में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना है। मिनी मैराथन में जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की बालिकाएं भाग ले सकती हैं। कार्यक्रम में भाग लेने हेतु इच्छुक बालिकाएं अपने-अपने विद्यालय-महाविद्यालय के माध्यम से पंजीकरण करा सकती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि बालिका बोझ नहीं, समाज की शक्ति है।

हिंदी हिन्दुस्तान...