भागलपुर, जनवरी 20 -- पूर्णिया। विश्वविद्यालय में 6 वीं सीनेट की बैठक जनवरी माह में आयोजित की जायेगी। सीनेट की बैठक को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति के द्वारा तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है। 28 जनवरी को पूर्णिया विश्वविद्यालय की 6 वीं सीनेट की बैठक आयोजित किये जाने के कयास लगाये जा रहे हैं। सीनेट की बैठक से पूर्व दो बार सिंडिकेट और एक बार एकेडमिक काउंसिल की बैठक होना अनिवार्य है। इसके निमित्त ही विश्वविद्यालय के द्वारा 22 जनवरी को दूसरी बार सिंडिकेट की बैठक का आयोजन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...