भागलपुर, जनवरी 24 -- पूर्णिया। झारखंड राज्य के रांची जिला अंतर्गत ओरमांझी थाना क्षेत्र निवासी कन्हैया उर्फ कृष्ण कुमार 22 नवंबर 2025 से लापता है। युवक की उम्र 19 वर्ष बताई गई है। झारखंड पुलिस और जिला प्रशासन उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। कन्हैया उर्फ कृष्ण कुमार के पिता का नाम अर्जुन साव तथा माता का नाम शांति देवी है। वह थाना ओरमांझी क्षेत्र के शंकर घाट सिलदिरी जिला रांची (झारखंड) का रहने वाला है। लापता युवक शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है और प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी एक किडनी खराब है। बताया गया है कि युवक की माता फोकचा बेचकर अपने दो बच्चों का भरण-पोषण करती हैं। बेटे के लापता होने से परिवार की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। कन्हैया की तलाश में सहयोग के लिए झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.